इंटरनेट डेस्क। इजराइल के कई देशों के साथ चल रहे विवाद के बीच ही दुनिया की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए अब एक देश पर हमला कर दिया है। अमेरिकी की सेना ने मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच यमन में बड़ा हमला किया है।

सेना ने यहां पर हूती विद्रोहियों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर शुक्रवार को हमला किया है। अमेरिकी की सेना ने यहां पर हूती विद्रोहियों की हथियार प्रणालियों, अड्डों और अन्य उपकरणों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि यमन के हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है।

हूती विद्रोहियों के विभिन्न ठिकानों पर सैन्य विमानों और युद्धपोतों के जरिए बमबारी की
अमेरिकी अधिकारियों ने भी इस बात की जानकारी दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि हूती विद्रोहियों के विभिन्न ठिकानों पर सैन्य विमानों और युद्धपोतों के जरिए बमबारी की गई। हूती मीडिया की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। मीडिया ने बताया कि प्रमुख बंदरगाह शहर होदेदा के हवाई अड्डे तथा हूती नियंत्रण वाले सैन्य अड्डे कथीब पर सात हमले हुए हैं। मीडिया ने जानकारी दी कि यमन की राजधानी सना के सेयाना क्षेत्र में चार तथा धमार प्रांत में दो हमले हुए हैं।

इसके बाद अमेरिका की सेना ने उठाया है बड़ा कदम
कुछ ही दिन पहले हूती विद्रोहियों द्वारा यमन में एक अमेरिकी सैन्य ड्रोन को मार गिराने के बाद इजराइल में सैन्य अभियान तेज करने की धमकी देने के बाद अमेरिकी सेना की ओर से इस प्रकार का कदम उठाया गया है।

PC:tv9hind
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *