By Hanuman Kasotiya
इंटरनेट डेस्क।
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर इन दिनों भारत और कनाडा के संबंध अच्छे नहीं है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाकर दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट ला दी है। अब कनाडा के पीएम ट्रूडो अपने ही बयानों में घिरते देख रहे हैं। है। खबरों के अनुसार, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अब जांच आयोग के समक्ष अपनी गवाही में इस बात को स्वीकार कर लिाय है कि अभी तक भारत को कोई ठोस सुबूत उपलब्ध नहीं कराए हैं।

अभी तक भारत को ठोस सुबूत नहीं सौंपे गए हैं: जस्टिन ट्रूडो
कनाडा के पीएम ट्रूडो के भारत को लेकर दिए नए बयान पर अब भारत की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में बोल दिया कि भारत लगातार सुबूत की मांग कर रहा था। अब जस्टिन ट्रूडो ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है कि अभी तक भारत को ठोस सुबूत नहीं सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि उस समय सिर्फ खुफिया जानकारी थी। कोई ठोस सुबूत नहीं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी अब ये प्रतिक्रिया
इस दौरान विदेश मंत्रालय की ओर से दोनों देशों के संबंधों को बिगाडऩे के लिए जस्टिन ट्रूडो के उदासीन व्यवहार को जिम्मेदार बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कनाडा की ओर से भारत और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ लगाए गए अपने गंभीर आरोपों से जुड़ा कोई ठोस सुबूत पेश नहीं किया।

PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *