इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का परिवार अब पाक साफ हो गया हैं और उसका कारण यह हैं की उनके भाई शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए पीएम बन गए है। ऐसे में नवाज पर और उनके बेटों पर लगे अब सभी आरोप खत्म हो गए है। बता दें की चुनावों के पहले नवाज शरीफ पाकिस्तान लौटे और अब चुनाव में उनकी पार्टी की जीत होने और भाई के पीएम बनते ही उन्होंने अपने बेटों को भी पाकिस्तान बुला लिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ऐसे में उनके परिवार को एक बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को एक एंटी करप्शन कोर्ट ने नवाज शरीफ के दोनों बेटों के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी के वारंट को रद्द कर दिया, जो हाल ही में सात साल के आत्म-निर्वासन के बाद ब्रिटेन से पाकिस्तान लौटे हैं। बता दें की 2016 पनामा पेपर्स स्कैंडल में नाम आने के बाद हसन नवाज और हुसैन नवाज ने 2018 में पाकिस्ता छोड़ दिया था। उन पर पनामा पेपर्स से संबंधित भ्रष्टाचार के तीन आरोप लगे थे लेकिन वे कभी कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए जिसके चलते उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

ऐसे में हसन और हुसैन को गुरूवार को इस्लामाबाद स्थित कोर्ट में पेश किया गया, जहां दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फ्लैगशिप, अल-अजीजिया और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट को रद्द कर दिया और उनकी जमानत मंजूर कर ली।

pc- jagran,sj

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *