इंटरनेट डेस्क। इजरायल की हिजबुल्लाह के साथ जंग जारी है। दोनों के बीच की जंग कब समाप्त होगी ये अभी कहा नहीं जा सकता है। मंगलवार को इजरायल के तटीय शहर अशोद में एक आतंकी हमला हुआ है। इसी बीच दुनिया की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका ने इजरायल को एक धमकी दे डाली है।

खबरों के अनुसार, व्हाइट हाउस ने अब इजरायल को चेतावनी देते हुए बोल दिया कि अगर एक महीने में गाजा में मानवीय मदद को बेहतर नहीं किया गया तो हथियारों की सप्लाई रोक दिया जाएगा। अमेरिका ने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि हाल के महीनों में गाजा में भेजी जा रही मानवीय मदद में कमी आई है।

इजरायल मीडिया ने भी इस बात की जानकारी दी है। मीडिया ने बतया कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इजरायल सरकार को पत्र लिखकर बीते कुछ महीनों में गाजा पट्टी में भेजी जा रही राहत सामग्री में कमी को लेकर नाराजगी जताई गई है।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *