By Hanuman Kasotiya

इंटरनेट डेस्क। इजरायली सेना ने अब हमास के नेता याह्या सिनवार को मौत के घाट उतार दिया है। हमास के नेता याह्या सिनवार की मौत के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है।

नेतन्याहू ने अब ऐलान कर दिया है कि वो हमास के साथ जारी युद्ध को कल ही खत्म कर देंगे, लेकिन इसके लिए हमास को उन बंधकों को रिहा करना होगा, जो उनके कैद में है। इजरायली सेना की ओर से कई बड़े नेताओं को युद्ध में मार गिराने के बाद ये देखने वाली बात होगी कि हमास द्वारा बेंजामिन नेतन्याहू की शर्तों को मानता है या नहीं। खबरों के अनुसार, हमास के कब्जे से लगभग 102 लोगों को छुड़ाने के लिए इजरायल द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, हमास के नेता याह्या सिनवार की मौत हो चुकी है, जो गत वर्ष 7 अक्टूबर को इजरायल में हुए हमले के पीछे का मास्टरमाइंड था। याह्या सिनवार के मौत के बाद दोनों ही पक्षों तनाव ज्यादा बढ़ सकता है।

PC:moneycontrol

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *