इंटरनेट डेस्क। इजरायल के ईरान के साथ भी तनावपूर्ण संबंध बने हुए हैं। ईरान द्वारा एक अक्टूबर को 200 बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए किए गए हमले को लेकर इजरायल जवाबी कदम उठाना चाहता। हालांकि इजरायल ने ईरान के खिलाफ हमले में देरी करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार, हमले की प्लानिंग की डिटेल अमेरिका से लीक होने के बाद इजरायल को ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली विचार-विमर्श की जानकारी रखने वाले एक अनाम खुफिया स्रोत के हवाल से ये बात सामने आई है कि लीक में किसी भी संभावित लक्ष्य का नाम सामने नहीं आया है।

इजरायल के पास मौजूद है प्लान-बी
हालांकि इजरायल को इस बात की चिंता है कि दिए गए डिटेल ईरान को हमले के कुछ पैटर्न की भविष्यवाणी करने में सहायता कर सकते हैं। खबरों के अनुसार, इजरायल के पास प्लान-बी मौजूद है। इस प्लान के लिए उसे अभी कई तरह की ट्रेनिंग करनी होगी।

इजरायल की ओर से जल्द ही किया जा सकता है जवाबी हमला
सूत्र ने जानकारी दी कि दुनिया की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका से दस्तावेजों के लीक होने के कारण कुछ रणनीतियों और घटकों को बदलने की आवश्यकता के कारण हमले में देरी हुई है। इजरायल की ओर से जल्द ही जवाबी हमला किया जा सकता है। हालांकि जवाब कार्रवाई में जितना लगना चाहिए था उससे ज्यादा समय लग गया है।
आपको बात दें कि ईरान की ओर से एक अक्टूबर को इजरायल पर 200 बैलिस्टिक मिसाइलों के माध्यम से भयानक हमला किया गया था।

PC:thehindu

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *