जम्मू | पाकिस्तानी रेंजर्स ने लगभग एक वर्ष के संघर्षविराम समझौते के बाद मंगलवार को जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के एक गश्ती दल पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसका भारतीय पक्ष ने माकूल जवाब दिया। यह गोलीबारी तब की गई जब भारतीय जवान बाड़ लगाने का काम कर रहे थे। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बीएसएफ के प्रवक्ता(जम्मू फ्रंटियर) ने कहा, ”मंगलवार को अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की अकारण गोलीबारी का बीएसएफ (जम्मू )ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सतर्क जवानों ने आज सुबह अरनिया सेक्टर में बीएसएफ के गश्ती दल पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से बिना किसी उकसावे की गयी गोलीबार की करारा जवाब दिया। बीएसएफ के जवानों के हताहत होने या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *