नई दिल्ली : विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मंगलवार को भारत के दौरे पर आए उनके नेपाली समकक्ष भरत राज पौडयाल से बातचीत की और व्यापार से लेकर संपर्क, संस्कृति और लोगों से लोगों के स्तर पर संबंध सहित द्बिपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।

पौडयाल 13 सितंबर से दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के विदेश सचिवों ने विभिन्न परियोजनाओं में हुई प्रगति की सराहना की। मंत्रालय ने बताया कि क्वात्रा और पौडयाल ने अप्रैल में नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की भारत यात्रा और मई में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुम्बिनी यात्रा के दौरान घोषित पहलों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *