बीजिग : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यदि चीन ताइवान पर हमला करने की कोशिश करता है, तो अमेरिकी बल उसकी रक्षा करेंगे। चीन इस स्वशासित द्बीप पर अपना दावा करता है।

समाचार चैनल ‘सीबीएस न्यूज पर प्रसारित ’60 मिनट्स कार्यक्रम के दौरान एक साक्षात्कार में बाइडन से रविवार को पूछा गया कि ”यदि चीन ताइवान पर हमला करता है, तो क्या अमेरिकी बल, अमेरिकी पुरुष एवं महिलाएं उसकी रक्षा करेंगे। इसके जवाब में बाइडन ने ”हां कहा। ‘सीबीएस न्यूज ने बताया कि साक्षात्कार के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।

इस नीति के तहत अमेरिका का मानना है कि ताइवान का मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए, लेकिन नीति यह नहीं बताती कि चीनी हमले की स्थिति में अमेरिकी बलों को भेजा जा सकता है या नहीं। बाइडन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिग की सरकार ने समुद्र में मिसाइल दागकर और निकटवर्ती इलाकों में लड़ाकू विमान उड़ाकर ताइवान को धमकाने की कोशिश की है तथा अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने ताइवान की यात्रा की है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *