इंटरनेट डेस्क। भूकंप ऐसी प्राकृतिक आपदा है जो जहां पर भी आती है वहां विनाश कर देती है। ऐसा ही हुआ है इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में जहां भूंकप के झटकों ने पूरी तरह से हिला के रख दिया है। इन भूकंप के झटकों के चलते कई इमारते गिर गई है तो कई इमारतों में दरारे आ गई है।

जावा में इस भूकंप से 162 लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बहुत लोग अब भी लापता हैं, जिन्हें खोजने का प्रयास किया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है।

भूकंप के झटके जैसे ही शुरू हुए लोग इमारतों से निकलकर भागने लगे। सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगों ने बाहर सुरक्षित स्थानों पर भाग कर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार भूकंप आने के बाद 25 झटके और दर्ज किए गए।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *