इंटरनेट डेस्क। कोराना से चीन में हालात खराब है लेकिन चीन इस बात को मानने को तैयार नहीं है। चीन अपने देश के हालात को छुपा रहा है। सेटेलाइट इमेज की माने तो वहां पर श्मशान घाटों पर लंबी लाइन लगी हुई है। चीन में कोरोना महामारी से हालात बेहद चिंताजनक हैं।
जानकारी के अनुसार सैटेलाइट तस्वीरों से यह खुलासा हुआ है कि चीन के श्मशान गृहों में भारी भीड़ जुट रही है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की चीन में कोरोना से हालात बेकाबू है। चीन की सरकार ने हाल ही में देश में जारी कोरोना प्रतिबंधों को भी हटा लिया था। इसके बाद मामलों में और तेजी आई है।
वैसे चीन अपने यहां कोविड के मृतकों और बीमारों के आंकेड़े जारी नहीं कर रहा है। चीन अपने आंकड़े छिपा रहा है। लेकिन अब उपग्रह तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन के श्मशान गृहों पर भारी भीड़ जुट रही है। यह भीड़ श्मशान गृहों पर मृतकों को लाए लोगों की कतारों की है।
