लंदन : ब्रिटेन में महाराजा चाल्र्स तृतीय का कार्यालय उनकी ताजपोशी समारोह को लेकर प्रिंस हैरी के लगातार संपर्क में है, जिससे शाही घराने के साथ जारी तनाव के बीच उनके समारोह में शिरकत करने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, समारोह में हैरी और उनकी पत्नी मेगन की उपस्थिति को लेकर अनिश्चितता बरकरार है क्योंकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है ।

अगर हैरी-मेगन छह मई को लंदन के वेस्टमिस्टर ऐबे में होने वाले ताजपोशी समारोह में शामिल होते हैं, तो ब्रिटिश राजकुमार की बेस्टसेलर किताब ‘स्पेयर में शाही परिवार से जुड़े रहस्यों के खुलासे को लेकर पिता-पुत्र (चाल्र्स-हैरी) में बढ़े तनाव के बीच यह दोनों की पहली मुलाकात होगी। हैरी-मेगन के एक प्रवक्ता ने रविवार को पुष्टि की कि हैरी को महाराजा चाल्र्स तृतीय के ताजपोशी समारोह के संबंध में उनके कार्यालय से एक ‘ईमेल पत्राचार प्राप्त हुआ है।

बकिघम पैलेस ने इस मामले में टिप्पणी के अनुरोध का फिलहाल जवाब नहीं दिया है। हैरी-मेगन के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, “ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स (हैरी-मेगन) समारोह में शिरकत करेंगे या नहीं, इस संबंध में लिए गए निर्णय का हम तत्काल खुलासा नहीं करेंगे।”

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *