इंटरनेट डेस्क। हमास और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस संघर्ष के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। पुतिन ने कहा है कि मध्य पूर्व में आज जो भी स्थिति है उसके लिए अमेरिका जिम्मेदार है।

रूसी राष्ट्रपति ने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निर्णय के तहत एक स्वतंत्र और संप्रभु फिलिस्तीनी देश बनाने की जरूरत है। हमास और इजरायल में जारी जंग पर टिप्पणी करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मध्य पूर्व की वर्तमान स्थिति के लिए अमेरिकी की नीतियों की विफलता को जिम्मेदार माना है।

उन्होंने यहां तक बाले दिया कि अमेरिका ने इन दोनों देशों के बीच संघर्ष का हल ढूंढऩे में अपनी चलाने का प्रयास किया है। दुर्भाग्य से इस समस्या का समाधान ढूंढने के क्रम में अमेरिका ने दोनों देशों की चिंताओं को ध्यान में नहीं रखा।
गौरतलब है कि हमास और इजरायल के बीच जारी संघर्ष में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।

PC:reuters

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *