इस्लामाबाद | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि एबटाबाद की एक जनसभा में राष्ट्र विरोधी भाषण देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सोमवार को यह रिपोर्ट दी हैं।
यहां जारी एक बयान में श्री शहबाज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देश को ‘गृहयुद्ध की ओर धकेल रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि उनके ‘नापाक मंसूबों को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
श्री शहबाज का यह बयान सैन्य प्रवक्ता के वक्तव्य के बाद आया है जिसमें राजनेताओं, पत्रकारों और विश्लेषकों को देश के राजनीतिक मामलों में पाकिस्तानी सेना और उसके नेतृत्व को घसीटने के खिलाफ चेतावनी दी गई है
उन्होंने श्री इमरान पर देश की संस्थाओं के खिलाफ मनगढèंत धारणएं गढèने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश और उसकी संस्थाओं के विरूद्ध षडयंत्र रचने रच रहे थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *