विदित है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो छात्र हितों के लिए सदैव कार्य करता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हर वर्ष नवीन विद्यार्थियों की सदस्यता करता है, जिसमें इस वर्ष अमृत महोत्सव वर्ष को देखते हुए भारतवर्ष के सदस्यता का लक्ष्य एक करोड़ रखा है।
इसी कड़ी में अभाविप काशी महानगर द्वारा 84 हजार विद्यार्थियों को विद्यार्थि परिषद में जोड़ने का प्रयास रहेगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर के सत्र 2022 के सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज निवेदिता बालिका इंटर कॉलेज में किया गया इस मौके पर मुख्य रूप से काशी प्रान्त की प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुचिता त्रिपाठी का रहना हुआ।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया की विद्यार्थी परिषद छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए अपने स्थापना काल से ही निरंतर कार्य करती आ रही है। छात्राओं के लिए मिशन साहसी के माध्यम से देश भर की छात्राओं को सशक्त एवं मजबूत करने का कार्य अभाविप ने किया है।
उन्होंने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समय-समय पर छात्रों के सुविधानुसार आयाम, गतिविधि एवं कार्य के माध्यम से उनको मंच देने का कार्य किया है, मेडिकल के छात्रों को मैडिविजन, एग्रीकल्चर के छात्रों को एग्री विजन, कला में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए राष्ट्रीय कला मंच एवं शोधार्थी छात्रों के लिए शोध जैसे आयाम के माध्यम से छात्रों का व्यक्तित्व विकास बढ़ाने का कार्य विद्यार्थी परिषद कर रही है।।
उक्त अवसर पर इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापक श्रीमती आनंद प्रभा जी, एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।।
