श्री काशी सर्राफा अतिथि भवन न्यास की ओर से हुआ आयोजन


वाराणसी 20 अगस्त। प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री काशी सर्राफा अतिथि न्यास भवन में स्थित भगवान श्री श्रीनाथ जी की भव्य मनोरथ श्रृंगार नंदोत्सव का आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ।
नंदोत्सव के अवसर पर दिन में 1:00 बजे से 4:00 बजे तक प्रभु श्रीनाथ जी का अलौकिक दर्शन एवं महाप्रसाद पाकर लोग भाव विभोर हुए।
पूरा न्यास भवन परिसर जय श्री कृष्णा एवं राधे राधे के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा…
न्यास के अध्यक्ष संतोष जी अग्रवाल के द्वारा प्रभु श्री नाथ जी की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष जी अग्रवाल, प्रद्युम्न जी अग्रवाल, रघुनाथ जी सोनी, रवि सर्राफ, कमलेश चंद्र वर्मा, पवन कुमार मिश्रा, पंकज सर्राफ, गणेश लाल कसेरा, अनिल चंचल, कमल कुमार सिंह, किशोर कुमार सेठ आदि लोग उपस्थित रहे।
भवदीय:–
रवि सर्राफ
मंत्री
श्री काशी सर्राफा अतिथि भवन न्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *