इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान इस समय बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है और उसे कही से भी मदद मिलती नहीं दिख रही है। ऐसे में हालात धीरे धीरे और बिगड़ते जा रह है। लेकिन इस बीच एक खबर यह है की इस साल पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत आ सकते है। पाक मीडिया की और से यह दावा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों बाद भारत शंघाई सहयोग संगठन एससीओ का आयोजन कर रहा है और उसमें विदेश मंत्रियों की बैठक होनी है। ऐसे में शामिल होने के लिए पाकिस्तान को निमंत्रण भेजा गया है। ये बैठक गोवा में होनी है।

बताया जा रहा है की विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के माध्यम से पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को बैठक के लिए मई गोवा आने का निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि भारत सरकार की और से इसकों लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *