इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान इस समय बड़ी ही बुरी स्थिती में है और हालात यह है की पाकिस्तान के पास नकद पैसा नहीं है और वो जहां भी मदद के लिए हाथ बढ़ाता है वहीं से उसे ना ही मिलती है। ऐसे में पाकिस्तान अब अपने ही मुल्क के सांसदों और सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी मे कटौती कर रहा है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने सांसदों, नौकरशाहों और खुफिया एजेंसियों के खर्चों में भी कटौती किए जाने का प्रस्ताव रखा है। नए प्रस्तावों के मुताबिक सैन्य और नागरिक नौकरशाहों को आवंटित प्लॉट्स की वसूली की जाएगी। साथ ही सांसदों के वेतन से 15 फीसदी कटौती की जाएगी।

इसके साथ ही सरकारी ऑफिसों में काम करने वाले लोगों की सैलेरी भी 10 फीसदी तक काटी जाएगी। इसके साथ ही सांसदों के विचाराधीन पड़ी योजनाओं को भी खत्म किया जाएगा। वहीं खुफिया एजेंसियों के खर्चों में से भी कटौती की जाएगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *