By Hanuman Kasotiya
इंटरनेट डेस्क।
रूस-यूक्रेन जंग मे अब उत्तर कोरिया भी कूदने वाला है। इस जंग को लेकर किम जोंग उन के देश उत्तर कोरिया ने बड़ा कदम उठाया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने इस बात का खुलासा किया है। उसने बताया कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की सहायता के लिए अपने सैनिकों को भेजा है।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से भी इस प्रकार का दावा किया गया था। उन्होंने बततया कि उनके देश में रूस की ओर से लडऩे के लिए उत्तर कोरिया के दस हजार सैनिक तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक दावा कर दिया है कि कुछ उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती भी हो चुकी है। अगर ये दावे सही हैं तो उत्तर कोरिया का पश्चिमी देशों के साथ तनाव बढऩा तय है। इससे विश्व युद्ध छिडऩे के संकेत मिल रहे हैं।

उत्तर कोरिया के विशेष ऑपरेशन बलों के 1500 सैनिक भेजे गए रूस
खबरों के अनुसार, दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआइएस) की ओर से जानकारी दी गई कि रूसी नौसेना के जहाजों से आठ से 13 अक्टूबर के बीच उत्तर कोरिया के विशेष ऑपरेशन बलों के 1500 सैनिक भेजे गए।

जल्द ही और भेजे जाएंगे सैनिक
उत्तर कोरिया की ओर से इस सैनिकों को रूस के बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक पहुंचाया गया है। जल्द ही उत्तर कोरिया की ओर से अन्य सैनिकों को रूस भेजे जाने की उम्मीद है। उत्तर कोरिया के इस कदम से तो अब ऐसा लगने लगा है कि रूस-यूक्रेन की बीच की जंग अभी थमने वाली नहीं है। ये अभी बढ़ेगी।

PC:business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *