इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन युद्ध का अंत क्या होगा इसके बारे में किसी को कोई पता नहीं हैं। लेकिन इन दोनों देशों के युद्ध ने जी 20 समिट में भी जगह बनाई रखी और हर किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष ने इस विषय पर अपने विचार रखे। भारत के पीएम मोदी ने भी इस युद्ध को लेकर अपना विचार प्रकट किया।

मोदी ने जी 20 समिट के दौरान राष्ट्रपति पुतिन को सलाह दी की यह युग जंग का नहीं है। यह समय शांति का है और इसे भाईचारे के साथ निभाना चाहिए। इनता ही नहीं जी20 के सदस्य देश के नेताओं ने यूक्रेन में रूस के हमले की कड़े शब्दों में आलोचना की।

इसके साथ ही मोदी ने जी 20 समिट में जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। ब्रिटेने के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ भारत-ब्रिटेन की व्यापक साझेदारी की समीक्षा की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *