इंटरनेट डेस्क। ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर इजीह में हिजाब विरोधी प्रदर्शन के चलते बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई तो वही 10 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। साथ ही मृतकों में एक छोटी बच्ची भी है।

जानकारी के अनुसार यह हमला ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर इजीह में हुआ। बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। शहर के खुजेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर वलीउल्लाह हयाती ने बताया कि मारे गए लोगों में एक बच्ची और एक महिला शामिल है।

जानकारी के अनुसार 2 महीने से चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन के चलते यह हमला हुआ बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई और प्रदर्शन करने लगे। खबरे तो यह भी है की प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी भी हुई जिसके चलते पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *